28 फ़रिश्ते ने उसके पास आकर कहा, "ऐ ख़ातून जिस पर रब का ख़ास फ़ज़ल हुआ है, सलाम! रब तेरे साथ है।"
29 मरियम यह सुनकर घबरा गई और सोचा, "यह किस तरह का सलाम है?" 30 लेकिन फ़रिश्ते ने अपनी बात जारी रखी और कहा, "ऐ मरियम, मत डर, क्योंकि तुझ पर अल्लाह का फ़ज़ल हुआ है। 31 तू उम्मीद से होकर एक बेटे को जन्म देगी। तुझे उसका नाम ईसा (नजात देनेवाला) रखना है।
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.