34 मरियम ने फ़रिश्ते से कहा, "यह क्योंकर हो सकता है? अभी तो मैं कुँवारी हूँ।"
35 फ़रिश्ते ने जवाब दिया, "रूहुल-क़ुद्स तुझ पर नाज़िल होगा, अल्लाह तआला की क़ुदरत का साया तुझ पर छा जाएगा। इसलिए यह बच्चा क़ुद्दूस होगा और अल्लाह का फ़रज़ंद कहलाएगा। 36 और देख, तेरी रिश्तेदार इलीशिबा के भी बेटा होगा हालाँकि वह उम्ररसीदा है। गो उसे बाँझ क़रार दिया गया था, लेकिन वह छः माह से उम्मीद से है। 37 क्योंकि अल्लाह के नज़दीक कोई काम नामुमकिन नहीं है।"
38 मरियम ने जवाब दिया, "मैं रब की ख़िदमत के लिए हाज़िर हूँ। मेरे साथ वैसा ही हो जैसा आपने कहा है।" इस पर फ़रिश्ता चला गया।
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.