मरियम का गीत
46 इस पर मरियम ने कहा,
"मेरी जान रब की ताज़ीम करती है
47 और मेरी रूह अपने नजातदहिंदा अल्लाह से निहायत ख़ुश है।
48 क्योंकि उसने अपनी ख़ादिमा की पस्ती पर नज़र की है।
हाँ, अब से तमाम नसलें मुझे मुबारक कहेंगी,
49 क्योंकि क़ादिरे-मुतलक़ ने मेरे लिए बड़े बड़े काम किए हैं।
उसका नाम क़ुद्दूस है।
50 जो उसका ख़ौफ़ मानते हैं
उन पर वह पुश्त-दर-पुश्त अपनी रहमत ज़ाहिर करेगा।
51 उस की क़ुदरत ने अज़ीम काम कर दिखाए हैं,
और दिल से मग़रूर लोग तित्तर-बित्तर हो गए हैं।
52 उसने हुक्मरानों को उनके तख़्त से हटाकर
पस्तहाल लोगों को सरफ़राज़ कर दिया है।
53 भूकों को उसने अच्छी चीज़ों से मालामाल करके
अमीरों को ख़ाली हाथ लौटा दिया है।
54 वह अपने ख़ादिम इसराईल की मदद के लिए आ गया है।
हाँ, उसने अपनी रहमत को याद किया है,
55 यानी वह दायमी वादा जो उसने हमारे बुज़ुर्गों के साथ किया था,
इब्राहीम और उस की औलाद के साथ।"
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.