59 जब बच्चा आठ दिन का था तो वह उसका ख़तना करवाने की रस्म के लिए आए। वह बच्चे का नाम उसके बाप के नाम पर ज़करियाह रखना चाहते थे, 60 लेकिन उस की माँ ने एतराज़ किया। उसने कहा, "नहीं, उसका नाम यहया हो।"
61 उन्होंने कहा, "आपके रिश्तेदारों में तो ऐसा नाम कहीं भी नहीं पाया जाता।" 62 तब उन्होंने इशारों से बच्चे के बाप से पूछा कि वह क्या नाम रखना चाहता है।
63 जवाब में ज़करियाह ने तख़्ती मँगवाकर उस पर लिखा, "इसका नाम यहया है।" यह देखकर सब हैरान हुए। 64 उसी लमहे ज़करियाह दुबारा बोलने के क़ाबिल हो गया, और वह अल्लाह की तमजीद करने लगा।
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.