सबत के दिन मरीज़ की शफ़ा
1 सबत के एक दिन ईसा खाने के लिए फ़रीसियों के किसी राहनुमा के घर आया। लोग उसे पकड़ने के लिए उस की हर हरकत पर नज़र रखे हुए थे। 2 वहाँ एक आदमी ईसा के सामने था जिसके बाज़ू और टाँगें फूले हुए थे। 3 यह देखकर वह फ़रीसियों और शरीअत के आलिमों से पूछने लगा, "क्या शरीअत सबत के दिन शफ़ा देने की इजाज़त देती है?"
4 लेकिन वह ख़ामोश रहे। फिर उसने उस आदमी पर हाथ रखा और उसे शफ़ा देकर रुख़सत कर दिया।
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.