12 एक दिन वह किसी गाँव में दाख़िल हो रहा था कि कोढ़ के दस मरीज़ उसको मिलने आए। वह कुछ फ़ासले पर खड़े होकर 13 ऊँची आवाज़ से कहने लगे, "ऐ ईसा, उस्ताद, हम पर रहम करें।"
14 उसने उन्हें देखा तो कहा, "जाओ, अपने आपको इमामों को दिखाओ ताकि वह तुम्हारा मुआयना करें।"
और ऐसा हुआ कि वह चलते चलते अपनी बीमारी से पाक-साफ़ हो गए। 15 उनमें से एक ने जब देखा कि शफ़ा मिल गई है तो वह मुड़कर ऊँची आवाज़ से अल्लाह की तमजीद करने लगा, 16 और ईसा के सामने मुँह के बल गिरकर शुक्रिया अदा किया। यह आदमी सामरिया का बाशिंदा था। 17 ईसा ने पूछा, "क्या दस के दस आदमी अपनी बीमारी से पाक-साफ़ नहीं हुए? बाक़ी नौ कहाँ हैं? 18 क्या इस ग़ैरमुल्की के अलावा कोई और वापस आकर अल्लाह की तमजीद करने के लिए तैयार नहीं था?" 19 फिर उसने उससे कहा, "उठकर चला जा। तेरे ईमान ने तुझे बचा लिया है।"
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.