48 उसे देखकर उसके वालिदैन घबरा गए। उस की माँ ने कहा, "बेटा, तूने हमारे साथ यह क्यों किया? तेरा बाप और मैं तुझे ढूँडते ढूँडते शदीद कोफ़्त का शिकार हुए।"
49 ईसा ने जवाब दिया, "आपको मुझे तलाश करने की क्या ज़रूरत थी? क्या आपको मालूम न था कि मुझे अपने बाप के घर में होना ज़रूर है?" 50 लेकिन वह उस की बात न समझे।
51 फिर वह उनके साथ रवाना होकर नासरत वापस आया और उनके ताबे रहा। लेकिन उस की माँ ने यह तमाम बातें अपने दिल में महफ़ूज़ रखें।
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.