शागिर्द रोज़ा क्यों नहीं रखते?
33 कुछ लोगों ने ईसा से एक और सवाल पूछा, "यहया के शागिर्द अकसर रोज़ा रखते हैं। और साथ साथ वह दुआ भी करते रहते हैं। फ़रीसियों के शागिर्द भी इसी तरह करते हैं। लेकिन आपके शागिर्द खाने-पीने का सिलसिला जारी रखते हैं।"
34 ईसा ने जवाब दिया, "क्या तुम शादी के मेहमानों को रोज़ा रखने को कह सकते हो जब दूल्हा उनके दरमियान है? हरगिज़ नहीं! 35 लेकिन एक दिन आएगा जब दूल्हा उनसे ले लिया जाएगा। उस वक़्त वह ज़रूर रोज़ा रखेंगे।"
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.