ईसा आँधी को थमा देता है
22 एक दिन ईसा ने अपने शागिर्दों से कहा, "आओ, हम झील को पार करें।" चुनाँचे वह कश्ती पर सवार होकर रवाना हुए। 23 जब कश्ती चली जा रही थी तो ईसा सो गया। अचानक झील पर आँधी आई। कश्ती पानी से भरने लगी और डूबने का ख़तरा था। 24 फिर उन्होंने ईसा के पास जाकर उसे जगा दिया और कहा, "उस्ताद, उस्ताद, हम तबाह हो रहे हैं।"
वह जाग उठा और आँधी और मौजों को डाँटा। आँधी थम गई और लहरें बिलकुल साकित हो गईं। 25 फिर उसने शागिर्दों से पूछा, "तुम्हारा ईमान कहाँ है?"
उन पर ख़ौफ़ तारी हो गया और वह सख़्त हैरान होकर आपस में कहने लगे, "आख़िर यह कौन है? वह हवा और पानी को भी हुक्म देता है, और वह उस की मानते हैं।"
ईसा एक गरासीनी आदमी से बदरूहें निकाल देता है
26 फिर वह सफ़र जारी रखते हुए गरासा के इलाक़े के किनारे पर पहुँचे जो झील के पार गलील के मुक़ाबिल है।
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.