पैरवी की संजीदगी
57 सफ़र करते करते किसी ने रास्ते में ईसा से कहा, "जहाँ भी आप जाएँ मैं आपके पीछे चलता रहूँगा।"
58 ईसा ने जवाब दिया, "लोमड़ियाँ अपने भटों में और परिंदे अपने घोंसलों में आराम कर सकते हैं, लेकिन इब्ने-आदम के पास सर रखकर आराम करने की कोई जगह नहीं।"
59 किसी और से उसने कहा, "मेरे पीछे हो ले।"
लेकिन उस आदमी ने कहा, "ख़ुदावंद, मुझे पहले जाकर अपने बाप को दफ़न करने की इजाज़त दें।"
60 लेकिन ईसा ने जवाब दिया, "मुरदों को अपने मुरदे दफ़नाने दे। तू जाकर अल्लाह की बादशाही की मुनादी कर।"
61 एक और आदमी ने यह माज़रत चाही, "ख़ुदावंद, मैं ज़रूर आपके पीछे हो लूँगा। लेकिन पहले मुझे अपने घरवालों को ख़ैरबाद कहने दें।"
62 लेकिन ईसा ने जवाब दिया, "जो भी हल चलाते हुए पीछे की तरफ़ देखे वह अल्लाह की बादशाही के लायक़ नहीं है।"
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.