कोढ़ से शफ़ा
40 एक आदमी ईसा के पास आया जो कोढ़ का मरीज़ था। घुटनों के बल झुककर उसने मिन्नत की, "अगर आप चाहें तो मुझे पाक-साफ़ कर सकते हैं।"
41 ईसा को तरस आया। उसने अपना हाथ बढ़ाकर उसे छुआ और कहा, "मैं चाहता हूँ, पाक-साफ़ हो जा।" 42 इस पर बीमारी फ़ौरन दूर हो गई और वह पाक-साफ़ हो गया।
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.