4 उन्होंने कहा, "उसने इजाज़त दी है कि आदमी तलाक़नामा लिखकर बीवी को रुख़सत कर दे।"
5 ईसा ने जवाब दिया, "मूसा ने तुम्हारी सख़्तदिली की वजह से तुम्हारे लिए यह हुक्म लिखा था। 6 लेकिन इब्तिदा में ऐसा नहीं था। दुनिया की तख़लीक़ के वक़्त अल्लाह ने उन्हें मर्द और औरत बनाया। 7 ‘इसलिए मर्द अपने माँ-बाप को छोड़कर अपनी बीवी के साथ पैवस्त हो जाता है। 8 वह दोनों एक हो जाते हैं।’ यों वह कलामे-मुक़द्दस के मुताबिक़ दो नहीं रहते बल्कि एक हो जाते हैं। 9 तो जिसे अल्लाह ने ख़ुद जोड़ा है उसे इनसान जुदा न करे।"
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.