अंजीर के दरख़्त पर लानत
12 अगले दिन जब वह बैत-अनियाह से निकल रहे थे तो ईसा को भूक लगी। 13 उसने कुछ फ़ासले पर अंजीर का एक दरख़्त देखा जिस पर पत्ते थे। इसलिए वह यह देखने के लिए उसके पास गया कि आया कोई फल लगा है या नहीं। लेकिन जब वह वहाँ पहुँचा तो देखा कि पत्ते ही पत्ते हैं। वजह यह थी कि अंजीर का मौसम नहीं था। 14 इस पर ईसा ने दरख़्त से कहा, "अब से हमेशा तक तुझसे फल खाया न जा सके!" उसके शागिर्दों ने उस की यह बात सुन ली।
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.