ईसा की माँ और भाई
31 फिर ईसा की माँ और भाई पहुँच गए। बाहर खड़े होकर उन्होंने किसी को उसे बुलाने को भेज दिया। 32 उसके इर्दगिर्द हुजूम बैठा था। उन्होंने कहा, "आपकी माँ और भाई बाहर आपको बुला रहे हैं।"
33 ईसा ने पूछा, "कौन मेरी माँ और कौन मेरे भाई हैं?" 34 और अपने गिर्द बैठे लोगों पर नज़र डालकर उसने कहा, "देखो, यह मेरी माँ और मेरे भाई हैं। 35 जो भी अल्लाह की मरज़ी पूरी करता है वह मेरा भाई, मेरी बहन और मेरी माँ है।"
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.