22 ज़ियाफ़त के दौरान हेरोदियास की बेटी अंदर आकर नाचने लगी। हेरोदेस और उसके मेहमानों को यह बहुत पसंद आया और उसने लड़की से कहा, "जो जी चाहे मुझसे माँग तो मैं वह तुझे दूँगा।" 23 बल्कि उसने क़सम खाकर कहा, "जो भी तू माँगेगी मैं तुझे दूँगा, ख़ाह बादशाही का आधा हिस्सा ही क्यों न हो।"
24 लड़की ने निकलकर अपनी माँ से पूछा, "मैं क्या माँगूँ?"
माँ ने जवाब दिया, "यहया बपतिस्मा देनेवाले का सर।"
25 लड़की फुरती से अंदर जाकर बादशाह के पास वापस आई और कहा, "मैं चाहती हूँ कि आप मुझे अभी अभी यहया बपतिस्मा देनेवाले का सर ट्रे में मँगवा दें।"
26 यह सुनकर बादशाह को बहुत दुख हुआ। लेकिन अपनी क़समों और मेहमानों की मौजूदगी की वजह से वह इनकार करने के लिए भी तैयार नहीं था। 27 चुनाँचे उसने फ़ौरन जल्लाद को भेजकर हुक्म दिया कि वह यहया का सर ले आए। जल्लाद ने जेल में जाकर यहया का सर क़लम कर दिया। 28 फिर वह उसे ट्रे में रखकर ले आया और लड़की को दे दिया। लड़की ने उसे अपनी माँ के सुपुर्द किया।
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.