ईसा 5000 अफ़राद को खाना खिलाता है
30 रसूल वापस आकर ईसा के पास जमा हुए और उसे सब कुछ सुनाने लगे जो उन्होंने किया और सिखाया था। 31 इस दौरान इतने लोग आ और जा रहे थे कि उन्हें खाना खाने का मौक़ा भी न मिला। इसलिए ईसा ने बारह शागिर्दों से कहा, "आओ, हम लोगों से अलग होकर किसी ग़ैरआबाद जगह जाएँ और आराम करें।" 32 चुनाँचे वह कश्ती पर सवार होकर किसी वीरान जगह चले गए।
33 लेकिन बहुत-से लोगों ने उन्हें जाते वक़्त पहचान लिया। वह पैदल चलकर तमाम शहरों से निकल आए और दौड़ दौड़कर उनसे पहले मनज़िले-मक़सूद तक पहुँच गए। 34 जब ईसा ने कश्ती पर से उतरकर बड़े हुजूम को देखा तो उसे लोगों पर तरस आया, क्योंकि वह उन भेड़ों की मानिंद थे जिनका कोई चरवाहा न हो। वहीं वह उन्हें बहुत-सी बातें सिखाने लगा।
35 जब दिन ढलने लगा तो उसके शागिर्द उसके पास आए और कहा, "यह जगह वीरान है और दिन ढलने लगा है। 36 इनको रुख़सत कर दें ताकि यह इर्दगिर्द की बस्तियों और देहातों में जाकर खाने के लिए कुछ ख़रीद लें।"
37 लेकिन ईसा ने उन्हें कहा, "तुम ख़ुद इन्हें कुछ खाने को दो।"
उन्होंने पूछा, "हम इसके लिए दरकार चाँदी के 200 सिक्के कहाँ से लेकर रोटी ख़रीदने जाएँ और इन्हें खिलाएँ?"
38 उसने कहा, "तुम्हारे पास कितनी रोटियाँ हैं? जाकर पता करो!"
उन्होंने मालूम किया। फिर दुबारा उसके पास आकर कहने लगे, "हमारे पास पाँच रोटियाँ और दो मछलियाँ हैं।"
39 इस पर ईसा ने उन्हें हिदायत दी, "तमाम लोगों को गुरोहों में हरी घास पर बिठा दो।" 40 चुनाँचे लोग सौ सौ और पचास पचास की सूरत में बैठ गए। 41 फिर ईसा ने उन पाँच रोटियों और दो मछलियों को लेकर आसमान की तरफ़ देखा और शुक्रगुज़ारी की दुआ की। फिर उसने रोटियों को तोड़ तोड़कर शागिर्दों को दिया ताकि वह लोगों में तक़सीम करें। उसने दो मछलियों को भी टुकड़े टुकड़े करके शागिर्दों के ज़रीए उनमें तक़सीम करवाया। 42 और सबने जी भरकर खाया। 43 जब शागिर्दों ने रोटियों और मछलियों के बचे हुए टुकड़े जमा किए तो बारह टोकरे भर गए। 44 खानेवाले मर्दों की कुल तादाद 5,000 थी।
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.