48 वहाँ से उसने देखा कि शागिर्द कश्ती को खेने में बड़ी जिद्दो-जहद कर रहे हैं, क्योंकि हवा उनके ख़िलाफ़ चल रही थी। तक़रीबन तीन बजे रात के वक़्त ईसा पानी पर चलते हुए उनके पास आया। वह उनसे आगे निकलना चाहता था, 49 लेकिन जब उन्होंने उसे झील की सतह पर चलते हुए देखा तो सोचने लगे, "यह कोई भूत है" और चीख़ें मारने लगे। 50 क्योंकि सबने उसे देखकर दहशत खाई।
लेकिन ईसा फ़ौरन उनसे मुख़ातिब होकर बोला, "हौसला रखो! मैं ही हूँ। मत घबराओ।" 51 फिर वह उनके पास आया और कश्ती में बैठ गया। उसी वक़्त हवा थम गई। शागिर्द निहायत ही हैरतज़दा हुए।
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.