ईसा मसीह का नसबनामा
1 ईसा मसीह बिन दाऊद बिन इब्राहीम का नसबनामा :
2 इब्राहीम इसहाक़ का बाप था, इसहाक़ याक़ूब का बाप और याक़ूब यहूदा और उसके भाइयों का बाप। 3 यहूदा के दो बेटे फ़ारस और ज़ारह थे (उनकी माँ तमर थी)। फ़ारस हसरोन का बाप और हसरोन राम का बाप था। 4 राम अम्मीनदाब का बाप, अम्मीनदाब नहसोन का बाप और नहसोन सलमोन का बाप था। 5 सलमोन बोअज़ का बाप था (बोअज़ की माँ राहब थी)। बोअज़ ओबेद का बाप था (ओबेद की माँ रूत थी)। ओबेद यस्सी का बाप और 6 यस्सी दाऊद बादशाह का बाप था।
दाऊद सुलेमान का बाप था (सुलेमान की माँ पहले ऊरिय्याह की बीवी थी)। 7 सुलेमान रहुबियाम का बाप, रहुबियाम अबियाह का बाप और अबियाह आसा का बाप था। 8 आसा यहूसफ़त का बाप, यहूसफ़त यूराम का बाप और यूराम उज़्ज़ियाह का बाप था। 9 उज़्ज़ियाह यूताम का बाप, यूताम आख़ज़ का बाप और आख़ज़ हिज़क़ियाह का बाप था। 10 हिज़क़ियाह मनस्सी का बाप, मनस्सी अमून का बाप और अमून यूसियाह का बाप था। 11 यूसियाह यहूयाकीन यूनानी में यहूयाकीन का मुतरादिफ़ यकूनियाह मुस्तामल है। और उसके भाइयों का बाप था (यह बाबल की जिलावतनी के दौरान पैदा हुए)।
12 बाबल की जिलावतनी के बाद यहूयाकीन यूनानी में यहूयाकीन का मुतरादिफ़ यकूनियाह मुस्तामल है। सियालतियेल का बाप और सियालतियेल ज़रुब्बाबल का बाप था। 13 ज़रुब्बाबल अबीहूद का बाप, अबीहूद इलियाक़ीम का बाप और इलियाक़ीम आज़ोर का बाप था। 14 आज़ोर सदोक़ का बाप, सदोक़ अख़ीम का बाप और अख़ीम इलीहूद का बाप था। 15 इलीहूद इलियज़र का बाप, इलियज़र मत्तान का बाप और मत्तान याक़ूब का बाप था। 16 याक़ूब मरियम के शौहर यूसुफ़ का बाप था। इस मरियम से ईसा पैदा हुआ, जो मसीह कहलाता है।
17 यों इब्राहीम से दाऊद तक 14 नसलें हैं, दाऊद से बाबल की जिलावतनी तक 14 नसलें हैं और जिलावतनी से मसीह तक 14 नसलें हैं।
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.