10 उसमें एक आदमी था जिसका हाथ सूखा हुआ था। लोग ईसा पर इलज़ाम लगाने का कोई बहाना तलाश कर रहे थे, इसलिए उन्होंने उससे पूछा, "क्या शरीअत सबत के दिन शफ़ा देने की इजाज़त देती है?"
11 ईसा ने जवाब दिया, "अगर तुममें से किसी की भेड़ सबत के दिन गढ़े में गिर जाए तो क्या उसे नहीं निकालोगे? 12 और भेड़ की निसबत इनसान की कितनी ज़्यादा क़दरो-क़ीमत है! ग़रज़ शरीअत नेक काम करने की इजाज़त देती है।" 13 फिर उसने उस आदमी से जिसका हाथ सूखा हुआ था कहा, "अपना हाथ आगे बढ़ा।"
उसने ऐसा किया तो उसका हाथ दूसरे हाथ की मानिंद तनदुरुस्त हो गया।
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.