इलाही निशान का तक़ाज़ा
38 फिर शरीअत के कुछ उलमा और फ़रीसियों ने ईसा से बात की, "उस्ताद, हम आपकी तरफ़ से इलाही निशान देखना चाहते हैं।"
39 उसने जवाब दिया, "सिर्फ़ शरीर और ज़िनाकार नसल इलाही निशान का तक़ाज़ा करती है। लेकिन उसे कोई भी इलाही निशान पेश नहीं किया जाएगा सिवाए यूनुस नबी के निशान के। 40 क्योंकि जिस तरह यूनुस तीन दिन और तीन रात मछली के पेट में रहा उसी तरह इब्ने-आदम भी तीन दिन और तीन रात ज़मीन की गोद में पड़ा रहेगा।
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.