ईसा की माँ और भाई
46 ईसा अभी हुजूम से बात कर ही रहा था कि उस की माँ और भाई बाहर खड़े उससे बात करने की कोशिश करने लगे। 47 किसी ने ईसा से कहा, "आपकी माँ और भाई बाहर खड़े हैं और आपसे बात करना चाहते हैं।"
48 ईसा ने पूछा, "कौन है मेरी माँ और कौन हैं मेरे भाई?" 49 फिर अपने हाथ से शागिर्दों की तरफ़ इशारा करके उसने कहा, "देखो, यह मेरी माँ और मेरे भाई हैं। 50 क्योंकि जो भी मेरे आसमानी बाप की मरज़ी पूरी करता है वह मेरा भाई, मेरी बहन और मेरी माँ है।"
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.