28 इस पर पतरस बोल उठा, "ख़ुदावंद, अगर आप ही हैं तो मुझे पानी पर अपने पास आने का हुक्म दें।"
29 ईसा ने जवाब दिया, "आ।" पतरस कश्ती पर से उतरकर पानी पर चलते चलते ईसा की तरफ़ बढ़ने लगा। 30 लेकिन जब उसने तेज़ हवा पर ग़ौर किया तो वह घबरा गया और डूबने लगा। वह चिल्ला उठा, "ख़ुदावंद, मुझे बचाएँ!"
31 ईसा ने फ़ौरन अपना हाथ बढ़ाकर उसे पकड़ लिया। उसने कहा, "ऐ कमएतक़ाद! तू शक में क्यों पड़ गया था?"
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.