पतरस का इक़रार
13 जब ईसा क़ैसरिया-फ़िलिप्पी के इलाक़े में पहुँचा तो उसने शागिर्दों से पूछा, "इब्ने-आदम लोगों के नज़दीक कौन है?"
14 उन्होंने जवाब दिया, "कुछ कहते हैं यहया बपतिस्मा देनेवाला, कुछ यह कि आप इलियास नबी हैं। कुछ यह भी कहते हैं कि यरमियाह या नबियों में से एक।"
15 उसने पूछा, "लेकिन तुम्हारे नज़दीक मैं कौन हूँ?"
16 पतरस ने जवाब दिया, "आप ज़िंदा ख़ुदा के फ़रज़ंद मसीह हैं।"
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.