फ़रीसियों और सदूक़ियों का ख़मीर
5 झील को पार करते वक़्त शागिर्द अपने साथ खाना लाना भूल गए थे। 6 ईसा ने उनसे कहा, "ख़बरदार, फ़रीसियों और सदूक़ियों के ख़मीर से होशियार रहना।"
7 शागिर्द आपस में बहस करने लगे, "वह इसलिए कह रहे होंगे कि हम खाना साथ नहीं लाए।"
8 ईसा को मालूम हुआ कि वह क्या सोच रहे हैं। उसने कहा, "तुम आपस में क्यों बहस कर रहे हो कि हमारे पास रोटी नहीं है? 9 क्या तुम अभी तक नहीं समझते? क्या तुम्हें याद नहीं कि मैंने पाँच रोटियाँ लेकर 5,000 आदमियों को खाना खिला दिया और कि तुमने बचे हुए टुकड़ों के कितने टोकरे उठाए थे? 10 या क्या तुम भूल गए हो कि मैंने सात रोटियाँ लेकर 4,000 आदमियों को खाना खिलाया और कि तुमने बचे हुए टुकड़ों के कितने टोकरे उठाए थे? 11 तुम क्यों नहीं समझते कि मैं तुमसे खाने की बात नहीं कर रहा? सुनो मेरी बात! फ़रीसियों और सदूक़ियों के ख़मीर से होशियार रहो!"
12 फिर उन्हें समझ आई कि ईसा उन्हें रोटी के ख़मीर से आगाह नहीं कर रहा था बल्कि फ़रीसियों और सदूक़ियों की तालीम से।
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.