कौन सबसे बड़ा है?
1 उस वक़्त शागिर्द ईसा के पास आकर पूछने लगे, "आसमान की बादशाही में कौन सबसे बड़ा है?"
2 जवाब में ईसा ने एक छोटे बच्चे को बुलाकर उनके दरमियान खड़ा किया 3 और कहा, "मैं तुमको सच बताता हूँ अगर तुम बदलकर छोटे बच्चों की मानिंद न बनो तो तुम कभी आसमान की बादशाही में दाख़िल नहीं होगे। 4 इसलिए जो भी अपने आपको इस बच्चे की तरह छोटा बनाएगा वह आसमान में सबसे बड़ा होगा।
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.