ईसा छोटे बच्चों को बरकत देता है
13 एक दिन छोटे बच्चों को ईसा के पास लाया गया ताकि वह उन पर अपने हाथ रखकर दुआ करे। लेकिन शागिर्दों ने लानेवालों को मलामत की। 14 यह देखकर ईसा ने कहा, "बच्चों को मेरे पास आने दो और उन्हें न रोको, क्योंकि आसमान की बादशाही इन जैसे लोगों को हासिल है।"
15 उसने उन पर अपने हाथ रखे और फिर वहाँ से चला गया।
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.