23 इस पर ईसा ने अपने शागिर्दों से कहा, "मैं तुमको सच बताता हूँ कि दौलतमंद के लिए आसमान की बादशाही में दाख़िल होना मुश्किल है। 24 मैं यह दुबारा कहता हूँ, अमीर के आसमान की बादशाही में दाख़िल होने की निसबत ज़्यादा आसान यह है कि ऊँट सूई के नाके में से गुज़र जाए।"
25 यह सुनकर शागिर्द निहायत हैरतज़दा हुए और पूछने लगे, "फिर किस को नजात हासिल हो सकती है?"
26 ईसा ने ग़ौर से उनकी तरफ़ देखकर जवाब दिया, "यह इनसान के लिए तो नामुमकिन है, लेकिन अल्लाह के लिए सब कुछ मुमकिन है।"
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.