याक़ूब और यूहन्ना की माँ की गुज़ारिश
20 फिर ज़बदी के बेटों याक़ूब और यूहन्ना की माँ अपने बेटों को साथ लेकर ईसा के पास आई और सिजदा करके कहा, "आपसे एक गुज़ारिश है।"
21 ईसा ने पूछा, "तू क्या चाहती है?"
उसने जवाब दिया, "अपनी बादशाही में मेरे इन बेटों में से एक को अपने दाएँ हाथ बैठने दें और दूसरे को बाएँ हाथ।"
22 ईसा ने कहा, "तुमको नहीं मालूम कि क्या माँग रहे हो। क्या तुम वह प्याला पी सकते हो जो मैं पीने को हूँ?"
"जी, हम पी सकते हैं," उन्होंने जवाब दिया।
23 फिर ईसा ने उनसे कहा, "तुम मेरा प्याला तो ज़रूर पियोगे, लेकिन यह फ़ैसला करना मेरा काम नहीं कि कौन मेरे दाएँ हाथ बैठेगा और कौन बाएँ हाथ। मेरे बाप ने यह मक़ाम उन्हीं के लिए तैयार किया है जिनको उसने ख़ुद मुक़र्रर किया है।"
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.