दो अंधों की शफ़ा
29 जब वह यरीहू शहर से निकलने लगे तो एक बड़ा हुजूम उनके पीछे चल रहा था। 30 दो अंधे रास्ते के किनारे बैठे थे। जब उन्होंने सुना कि ईसा गुज़र रहा है तो वह चिल्लाने लगे, "ख़ुदावंद, इब्ने-दाऊद, हम पर रहम करें।"
31 हुजूम ने उन्हें डाँटकर कहा, "ख़ामोश!" लेकिन वह और भी ऊँची आवाज़ से पुकारते रहे, "ख़ुदावंद, इब्ने-दाऊद, हम पर रहम करें।"
32 ईसा रुक गया। उसने उन्हें अपने पास बुलाया और पूछा, "तुम क्या चाहते हो कि मैं तुम्हारे लिए करूँ?"
33 उन्होंने जवाब दिया, "ख़ुदावंद, यह कि हम देख सकें।"
34 ईसा को उन पर तरस आया। उसने उनकी आँखों को छुआ तो वह फ़ौरन बहाल हो गईं। फिर वह उसके पीछे चलने लगे।
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.