17 अब हमें अपनी राय बताएँ। क्या रोमी शहनशाह को टैक्स देना जायज़ है या नाजायज़?"
18 लेकिन ईसा ने उनकी बुरी नीयत पहचान ली। उसने कहा, "रियाकारो, तुम मुझे क्यों फँसाना चाहते हो? 19 मुझे वह सिक्का दिखाओ जो टैक्स अदा करने के लिए इस्तेमाल होता है।"
वह उसके पास चाँदी का एक रोमी सिक्का ले आए 20 तो उसने पूछा, "किसकी सूरत और नाम इस पर कंदा है?"
21 उन्होंने जवाब दिया, "शहनशाह का।"
उसने कहा, "तो जो शहनशाह का है शहनशाह को दो और जो अल्लाह का है अल्लाह को।"
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.