ईसा चार मछेरों को बुलाता है
18 एक दिन जब ईसा गलील की झील के किनारे किनारे चल रहा था तो उसने दो भाइयों को देखा—शमौन जो पतरस भी कहलाता था और अंदरियास को। वह पानी में जाल डाल रहे थे, क्योंकि वह माहीगीर थे। 19 उसने कहा, "आओ, मेरे पीछे हो लो, मैं तुमको आदमगीर बनाऊँगा।" 20 यह सुनते ही वह अपने जालों को छोड़कर उसके पीछे हो लिए।
21 आगे जाकर ईसा ने दो और भाइयों को देखा, याक़ूब बिन ज़बदी और उसके भाई यूहन्ना को। वह कश्ती में बैठे अपने बाप ज़बदी के साथ अपने जालों की मरम्मत कर रहे थे। ईसा ने उन्हें बुलाया 22 तो वह फ़ौरन कश्ती और अपने बाप को छोड़कर उसके पीछे हो लिए।
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.