2 फिर एक आदमी उसके पास आया जो कोढ़ का मरीज़ था। मुँह के बल गिरकर उसने कहा, "ख़ुदावंद, अगर आप चाहें तो मुझे पाक-साफ़ कर सकते हैं।"
3 ईसा ने अपना हाथ बढ़ाकर उसे छुआ और कहा, "मैं चाहता हूँ, पाक-साफ़ हो जा।" इस पर वह फ़ौरन उस बीमारी से पाक-साफ़ हो गया। 4 ईसा ने उससे कहा, "ख़बरदार! यह बात किसी को न बताना बल्कि बैतुल-मुक़द्दस में इमाम के पास जा ताकि वह तेरा मुआयना करे। अपने साथ वह क़ुरबानी ले जा जिसका तक़ाज़ा मूसा की शरीअत उनसे करती है जिन्हें कोढ़ से शफ़ा मिली है। यों अलानिया तसदीक़ हो जाएगी कि तू वाक़ई पाक-साफ़ हो गया है।"
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.