2 वहाँ एक मफ़लूज आदमी को चारपाई पर डालकर उसके पास लाया गया। उनका ईमान देखकर ईसा ने कहा, "बेटा, हौसला रख। तेरे गुनाह मुआफ़ कर दिए गए हैं।"
3 यह सुनकर शरीअत के कुछ उलमा दिल में कहने लगे, "यह कुफ़र बक रहा है!"
4 ईसा ने जान लिया कि यह क्या सोच रहे हैं, इसलिए उसने उनसे पूछा, 5 "तुम दिल में बुरी बातें क्यों सोच रहे हो? क्या मफ़लूज से यह कहना ज़्यादा आसान है कि ‘तेरे गुनाह मुआफ़ कर दिए गए हैं’ या यह कि ‘उठ और चल-फिर?’ 6 लेकिन मैं तुमको दिखाता हूँ कि इब्ने-आदम को वाक़ई दुनिया में गुनाह मुआफ़ करने का इख़्तियार है।" यह कहकर वह मफ़लूज से मुख़ातिब हुआ, "उठ, अपनी चारपाई उठाकर घर चला जा।"
7 वह आदमी खड़ा हुआ और अपने घर चला गया।
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.