23 फिर ईसा राहनुमा के घर में दाख़िल हुआ। बाँसरी बजानेवाले और बहुत-से लोग पहुँच चुके थे और बहुत शोर-शराबा था। यह देखकर 24 ईसा ने कहा, "निकल जाओ! लड़की मर नहीं गई बल्कि सो रही है।" लोग हँसकर उसका मज़ाक़ उड़ाने लगे। 25 लेकिन जब सबको निकाल दिया गया तो वह अंदर गया। उसने लड़की का हाथ पकड़ा तो वह उठ खड़ी हुई।
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.