17 लेकिन अब मैं उनसे मुख़ातिब हुआ, "आपको ख़ुद हमारी मुसीबत नज़र आती है। यरूशलम मलबे का ढेर बन गया है, और उसके दरवाज़े राख हो गए हैं। आएँ, हम फ़सील को नए सिरे से तामीर करें ताकि हम दूसरों के मज़ाक़ का निशाना न बने रहें।" 18 मैंने उन्हें बताया कि अल्लाह का शफ़ीक़ हाथ किस तरह मुझ पर रहा था और कि शहनशाह ने मुझसे किस क़िस्म का वादा किया था। यह सुनकर उन्होंने जवाब दिया, "ठीक है, आएँ हम तामीर का काम शुरू करें!" चुनाँचे वह इस अच्छे काम में लग गए।
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.