15 अपने ही हौज़ का पानी और अपने ही कुएँ से फूटनेवाला पानी पी ले। 16 क्या मुनासिब है कि तेरे चश्मे गलियों में और तेरी नदियाँ चौकों में बह निकलें? 17 जो पानी तेरा अपना है वह तुझ तक महदूद रहे, अजनबी उसमें शरीक न हो जाए। 18 तेरा चश्मा मुबारक हो। हाँ, अपनी बीवी से ख़ुश रह। 19 वही तेरी मनमोहन हिरनी और दिलरुबा ग़ज़ाल लफ़्ज़ी तरजुमा : पहाड़ी बकरी। है। उसी का प्यार तुझे तरो-ताज़ा करे, उसी की मुहब्बत तुझे हमेशा मस्त रखे।
20 मेरे बेटे, तू अजनबी औरत से क्यों मस्त हो जाए, किसी दूसरे की बीवी से क्यों लिपट जाए?
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.