14 तो बैत-लहम की औरतों ने नओमी से कहा, "रब की तमजीद हो! आपको यह बच्चा अता करने से उसने ऐसा शख़्स मुहैया किया है जो आपका ख़ानदान सँभालेगा। अल्लाह करे कि उस की शोहरत पूरे इसराईल में फैल जाए। 15 उससे आप ताज़ादम हो जाएँगी, और बुढ़ापे में वह आपको सहारा देगा। क्योंकि आपकी बहू जो आपको प्यार करती है और जिसकी क़दरो-क़ीमत सात बेटों से बढ़कर है उसी ने उसे जन्म दिया है!"
16 नओमी बच्चे को अपनी गोद में बिठाकर उसे पालने लगी। 17 पड़ोसी औरतों ने उसका नाम ओबेद यानी ख़िदमत करनेवाला रखा। उन्होंने कहा, "नओमी के हाँ बेटा पैदा हुआ है!"
ओबेद दाऊद बादशाह के बाप यस्सी का बाप था।
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.