5 लेकिन अगर आपमें से किसी में हिकमत की कमी हो तो अल्लाह से माँगे जो सबको फ़ैयाज़ी से और बग़ैर झिड़की दिए देता है। वह ज़रूर आपको हिकमत देगा। 6 लेकिन अपनी गुज़ारिश ईमान के साथ पेश करें और शक न करें, क्योंकि शक करनेवाला समुंदर की मौज की मानिंद होता है जो हवा से इधर-उधर उछलती बहती जाती है। 7 ऐसा शख़्स न समझे कि मुझे ख़ुदावंद से कुछ मिलेगा, 8 क्योंकि वह दोदिला और अपने हर काम में ग़ैरमुस्तक़िलमिज़ाज है।
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.