Agradecimento pela vida
Agradecer pela vida é reconhecer que cada respiração é dom de Deus. Toda criatura que tem fôlego louve ao Senhor — porque Ele nos formou e nos sustenta com amor.
सब प्राणी याह की स्तुति करें।
याह की स्तुति करो!
करुणा से भरा परमेश्वर
याह की स्तुति करो!
हे मेरे मन, यहोवा की स्तुति कर!
मैं जीवन भर यहोवा की स्तुति करता रहूँगा;
जब तक मैं जीवित हूँ तब तक
अपने परमेश्वर का भजन गाता रहूँगा।
तूने मेरे भीतरी अंगों को बनाया है,
तूने मुझे माता के गर्भ में रचा है।
मैं तेरा धन्यवाद करता हूँ,
क्योंकि मैं आश्चर्यजनक और अद्भुत रीति से रचा गया हूँ।
तेरे कार्य अद्भुत हैं
और मैं यह भली-भाँति जानता हूँ।
जब मैं गुप्त में बनाया जाता,
और पृथ्वी के गर्भ में रचा जाता था,
तब मेरी हड्डियाँ तुझसे छिपी न थीं,
तेरी आँखों ने मेरे बेडौल तत्व को देखा।
मेरे सब दिन तेरी पुस्तक में लिखे और निर्धारित किए गए थे,
जबकि उनमें से एक भी अस्तित्व में न था।
मैं जीवन भर यहोवा का गीत गाता रहूँगा;
जब तक मैं जीवित हूँ
तब तक अपने परमेश्वर का भजन गाता रहूँगा।
मेरा ध्यान करना उसे प्रिय लगे;
मैं तो यहोवा के कारण आनंदित रहूँगा।
जान लो कि यहोवा ही परमेश्वर है।
उसी ने हमें बनाया है
और हम उसी के हैं;
हम उसकी प्रजा
और उसके चरागाह की भेड़ें हैं।
उसके फाटकों में धन्यवाद,
और उसके आँगनों में स्तुति करते हुए प्रवेश करो;
उसका धन्यवाद करो,
और उसके नाम को धन्य कहो।
हे परमेश्वर, तेरी करुणा कितनी अनमोल है!
मनुष्य की संतान तेरे पंखों की छाया में शरण लेती है।
वे तेरे भवन की भरपूरी से तृप्त होते हैं,
और तू उन्हें अपनी सुख की नदी में से पिलाता है।
क्योंकि जीवन का सोता तो तेरे ही पास है;
तेरे ही प्रकाश से हमें प्रकाश मिलता है।
भोर का आनंद
हे यहोवा, मैं तेरा गुणगान करूँगा
क्योंकि तूने मुझे खींचकर निकाला है,
और मेरे शत्रुओं को मुझ पर आनंदित नहीं होने दिया।
हे मेरे परमेश्वर यहोवा,
मैंने तेरी दुहाई दी,
और तूने मुझे भला-चंगा किया।
हे यहोवा, तूने मेरा प्राण अधोलोक से निकाला है;
तूने मुझे जीवित रखा है और कब्र में पड़ने से बचाया है।
परमेश्वर के न्याय के लिए धन्यवाद का भजन
हे यहोवा, मैं अपने संपूर्ण मन से तेरा धन्यवाद करूँगा;
मैं तेरे सब आश्चर्यकर्मों का वर्णन करूँगा।
मैं तेरे कारण मगन और आनंदित होऊँगा,
हे परमप्रधान, मैं तेरे नाम का भजन गाऊँगा।
और सब बातों के लिए हमारे प्रभु यीशु मसीह के नाम से परमेश्वर पिता का सदा धन्यवाद करते रहो,
परमेश्वर की आत्मिक आशिषें
धन्य है परमेश्वर और हमारे प्रभु यीशु मसीह का पिता, जिसने मसीह में हमें स्वर्गीय स्थानों में सब प्रकार की आत्मिक आशिषों से भरपूर किया है।
परमेश्वर का उसके उस दान के लिए धन्यवाद हो, जो वर्णन से बाहर है!
पिता का धन्यवाद करते रहो जिसने तुम्हें ज्योति में पवित्र लोगों के उत्तराधिकार का सहभागी होने के योग्य बनाया। उसी ने हमें अंधकार के वश से छुड़ाया और अपने प्रिय पुत्र के राज्य में ले आया, और उस पुत्र में हमें छुटकारा अर्थात् पापों की क्षमा मिलती है।
मसीह की श्रेष्ठता
वह अदृश्य परमेश्वर का प्रतिरूप और समस्त सृष्टि में पहलौठा है; क्योंकि जो कुछ स्वर्ग में और पृथ्वी पर है, दृश्य और अदृश्य, सब उसी में सृजा गया, चाहे वे सिंहासन हों या प्रभुताएँ, प्रधानताएँ हों या अधिकार, सब उसके द्वारा और उसी के लिए सृजे गए हैं। वह सब में प्रथम है और सब उसी में स्थिर रहते हैं।
Este artigo te tocou? Faça uma oração!
+581 estão orando agora.
Junte-se à corrente de oração.