Aniversário de idoso
O aniversário de um idoso é celebração de uma vida longa e cheia de experiências com Deus. A Bíblia honra os cabelos brancos como coroa de glória e prova da fidelidade divina.
छुटकारे के लिए परमेश्वर का धन्यवाद
यहोवा का धन्यवाद करो क्योंकि वह भला है,
और उसकी करुणा सदा की है!
आज का दिन यहोवा ने बनाया है;
हम इसमें मगन और आनंदित हों।
यहोवा धर्मियों को छुड़ाता है
मैं हर समय यहोवा को धन्य कहूँगा;
उसकी स्तुति निरंतर मेरे मुख से होती रहेगी।
यहोवा मेरा बल और मेरी ढाल है;
मेरे हृदय ने उस पर भरोसा रखा,
और मुझे सहायता मिली है।
इसलिए मेरा हृदय हर्षित है;
मैं गीत गाकर उसकी स्तुति करूँगा।
तूने मेरे मन में उससे कहीं अधिक आनंद भर दिया है,
जो उन्हें अन्न और दाखमधु की बहुतायत से होता था।
तू मुझे जीवन का मार्ग दिखाएगा;
तेरी उपस्थिति में आनंद की भरपूरी है,
तेरे दाहिने हाथ में सुख सर्वदा बना रहता है।
मैंने यहोवा से एक वर माँगा है,
मैं उसी के यत्न में लगा रहूँगा :
कि मैं जीवन भर यहोवा के भवन में ही वास करूँ,
जिससे यहोवा की मनोहरता को निहारता रहूँ
और उसके मंदिर में उसका ध्यान करता रहूँ।
अतः हमें अपने दिन गिनना सिखा
कि हम बुद्धि से भरा मन पाएँ।
पके बाल शोभायमान मुकुट ठहरते हैं,
जो धार्मिकता के मार्ग पर चलने से प्राप्त होते हैं।
जवानों का गौरव उनका बल है,
परंतु बूढ़ों की शोभा उनके पके बाल हैं।
हे प्रिय, मेरी प्रार्थना है कि जैसे तू आत्मिक उन्नति कर रहा है, वैसे ही सब बातों में उन्नति करे और स्वस्थ रहे।