Arrependimento
O arrependimento é a porta da graça. A Bíblia declara que Deus não deseja a morte do ímpio, mas que se converta e viva. Arrependei-vos, pois o Reino dos Céus está próximo.
Chamado ao arrependimento
Arrependei-vos, porque o Reino dos Céus está próximo. Quem se arrepende e confessa encontra restauração e perdão.
उस समय से यीशु ने प्रचार करना और यह कहना आरंभ किया,"पश्चात्ताप करो, क्योंकि स्वर्ग का राज्य निकट आ गया है।"
इसलिए पश्चात्ताप के योग्य फल लाओ
तुम जाकर इसका अर्थ सीखो : मैं दया चाहता हूँ, बलिदान नहीं;क्योंकि मैं धर्मियों को नहीं बल्कि पापियों कोबुलाने आया हूँ।"
और कहने लगा,"समय पूरा हुआ है और परमेश्वर का राज्य निकट आ गया है; पश्चात्ताप करो और सुसमाचार पर विश्वास करो।"
मैं तुमसे कहता हूँ, नहीं! बल्कि यदि तुम पश्चात्ताप न करो, तो तुम सब भी इसी प्रकार नाश होगे।
मैं धर्मियों को नहीं बल्कि पापियों को पश्चात्ताप के लिए बुलाने आया हूँ।"
पतरस ने उनसे कहा, "पश्चात्ताप करो, और तुममें से हर एक अपने पापों की क्षमा के लिए यीशु मसीह के नाम से बपतिस्मा ले, और तुम पवित्र आत्मा का दान पाओगे;
इसलिए पश्चात्ताप करो और लौट आओ कि तुम्हारे पाप मिटाए जाएँ,
इसलिए अब परमेश्वर अज्ञानता के समयों को अनदेखा करके हर स्थान पर सब मनुष्यों को पश्चात्ताप करने की आज्ञा देता है,
A graça do arrependimento
Os que eu amo, eu repreendo e disciplino. Arrepende-te! Deus não quer que nenhum se perca — mas que todos cheguem ao arrependimento.
जिनसे मैं प्रीति रखता हूँ, उन्हें मैं झिड़कता और ताड़ना देता हूँ। इसलिए सरगर्म हो जा और पश्चात्ताप कर।
प्रभु अपनी प्रतिज्ञा पूरी करने में देर नहीं करता, जैसा कुछ लोग समझते हैं; परंतु प्रभु तुम्हारे विषय में धीरज धरता है और नहीं चाहता कि कोई नाश हो, बल्कि यह कि सब लोगों को पश्चात्ताप का अवसर मिले।
जो अपने अपराध छिपाता है वह सफल नहीं होगा,
परंतु जो उन्हें मानकर छोड़ देता है
उस पर दया की जाएगी।
यदि तुम मेरी ताड़ना पर ध्यान दो,
तो मैं अपनी आत्मा तुम पर उंडेल दूँगी
और तुम्हें अपने वचन बताऊँगी।
Confissão e restauração
Se confessarmos, Ele é fiel e justo. Há alegria no céu por um pecador que se arrepende — o arrependimento abre o caminho da vida.
यदि हम अपने पापों को मान लें, तो वह हमारे पापों को क्षमा करने और हमें सब अधर्म से शुद्ध करने में विश्वासयोग्य और धर्मी है।
मैं तुमसे कहता हूँ कि इसी प्रकार पश्चात्ताप करनेवाले एक पापी के लिए स्वर्ग में इतना बड़ा आनंद होगा, जितना उन निन्यानवे धर्मियों के लिए नहीं, जिन्हें पश्चात्ताप की आवश्यकता नहीं है।
मैं तुमसे कहता हूँ, इसी प्रकार एक पापी के पश्चात्ताप करने पर परमेश्वर के स्वर्गदूतों के सामने आनंद मनाया जाता है।"
परमेश्वर के निकट आओ, और वह तुम्हारे निकट आएगा। हे पापियो, अपने हाथों को शुद्ध करो; हे दुचित्तो, अपने हृदयों को शुद्ध करो।