Bom ânimo
Tende bom ânimo! Jesus repetiu estas palavras aos seus discípulos em meio às tempestades. No mundo tereis aflições, mas Ele já venceu o mundo — e nos dá coragem para enfrentar tudo.
मैंने ये बातें तुमसे इसलिए कही हैं कि तुम मुझमें शांति पाओ। संसार में तुम्हें क्लेश होता है, परंतु साहस रखो! मैंने संसार को जीत लिया है।"
क्योंकि परमेश्वर ने हमें भय की नहीं बल्कि सामर्थ्य, प्रेम और संयम की आत्मा दी है।
मैं मसीह में, जो मुझे सामर्थ्य देता है, सब कुछ कर सकता हूँ।
हे यहोवा पर आशा रखनेवालो,
साहसी बनो और तुम्हारे हृदय दृढ़ रहें।
जिस दिन मैंने पुकारा,
तूने मेरी सुन ली;
तूने मुझे बल देकर मेरा साहस बढ़ाया।
यहोवा मेरा दृढ़ गढ़
यहोवा मेरी ज्योति और मेरा उद्धार है;
मैं किससे डरूँ?
यहोवा मेरे जीवन का दृढ़ गढ़ है;
मैं किससे भयभीत होऊँ?
यीशु ने तुरंत उनसे बातें कीं और कहा,"साहस रखो, मैं हूँ, डरो मत।"
क्योंकि सब ने उसे देखा और घबरा गए थे। परंतु उसने तुरंत उनसे बातें कीं और कहा,"साहस रखो, मैं हूँ; डरो मत।"
तब उसने उससे कहा,"बेटी, तेरे विश्वास ने तुझे स्वस्थ कर दिया है; शांति से जा।"
अतः हम सदा साहस रखते हैं और यह भी जानते हैं कि जब तक हम देह रूपी घर में रहते हैं, प्रभु से दूर हैं,
यदि तू विपत्ति के समय हार मान ले,
तो तेरी शक्ति बहुत सीमित है।
इसलिए हे भाइयो, साहस रखो! क्योंकि मैं परमेश्वर पर विश्वास करता हूँ कि जैसा मुझसे कहा गया है, वैसा ही होगा।
मैं इस बात के प्रति आश्वस्त हूँ कि जिसने तुममें भला कार्य आरंभ किया है वही उसे मसीह यीशु के दिन तक पूरा भी करेगा।
इसलिए तुम मगन होते हो, भले ही अभी थोड़े समय के लिए तुम्हें भिन्न-भिन्न प्रकार की परीक्षाओं के कारण दुःख उठाना पड़ता है,
धर्मियों का उद्धार तो यहोवा से होता है;
संकट के समय वह उनका दृढ़ गढ़ है।
मैं तुमसे मिलने की लालसा करता हूँ कि तुम्हें कोई आत्मिक वरदान दे सकूँ जिससे तुम दृढ़ हो जाओ; अर्थात् जब मैं तुम्हारे मध्य होऊँ तो हम आपस में एक दूसरे के विश्वास के द्वारा प्रोत्साहित किए जाएँ।
इसलिए हम निराश नहीं होते। यद्यपि हमारा बाहरी मनुष्यत्व नष्ट होता जाता है, फिर भी हमारा भीतरी मनुष्यत्व दिन-प्रतिदिन नया होता जाता है।
इसलिए एक दूसरे को प्रोत्साहित करो और एक दूसरे की उन्नति करो, जैसा कि तुम कर भी रहे हो।
इसलिए, हे भाइयो, हमने तुम्हारे विश्वास से अपने सारे दुःखों और क्लेशों में तुम्हारे विषय में शांति पाई है।
Este artigo te tocou? Faça uma oração!
+581 estão orando agora.
Junte-se à corrente de oração.