Publicidade

Confiabilidade

Por Bíblia Online

A confiabilidade de Deus é absoluta. Ele é fiel em todas as suas promessas, constante em seu amor e seguro em seu caráter. Podemos confiar nele completamente.

Deus é fiel

O Senhor é fiel em todas as suas palavras e bondoso em todos os seus atos. Grande é a sua fidelidade!

यहोवा उन सब के निकट रहता है

जो उसे पुकारते हैं,

अर्थात् जो उसे सच्‍चाई से पुकारते हैं।

यहोवा मेरे लिए सब कुछ पूरा करेगा।

हे यहोवा, तेरी करुणा सदा की है;

तू अपने हाथों के कार्यों को न त्याग।

परंतु यहोवा की करुणा उसका भय माननेवालों पर सदा-सर्वदा

और उसकी धार्मिकता उनके नाती-पोतों पर बनी रहती है,

अर्थात् उन पर जो उसकी वाचा का पालन करते

और उसके उपदेशों को स्मरण करके उन पर चलते हैं।

यहोवा की दृष्‍टि तो उन पर बनी रहती है

जो उसका भय मानते

और उसकी करुणा पर यह आशा रखते हैं,

क्योंकि यहोवा न्यायप्रिय है

और अपने भक्‍तों को नहीं त्यागता;

उनकी तो रक्षा सदा की जाती है,

परंतु दुष्‍टों का वंश नाश किया जाएगा।

परंतु प्रभु विश्‍वासयोग्य है, वह तुम्हें दृढ़ करेगा और उस दुष्‍ट से बचाएगा।

तुम किसी ऐसी परीक्षा में नहीं पड़े हो जो मनुष्य के सहने से बाहर है। परमेश्‍वर विश्‍वासयोग्य है और वह तुम्हें सामर्थ्य से बाहर परीक्षा में पड़ने नहीं देगा, बल्कि परीक्षा के साथ-साथ बचने का उपाय भी करेगा कि तुम उसे सह सको।

Caráter de Deus

Toda boa dádiva vem do alto. O Senhor é bom e sua misericórdia dura para sempre. Nele podemos descansar.

प्रत्येक भला दान और प्रत्येक उत्तम वरदान ऊपर से उस ज्योतियों के पिता की ओर से आता है जिसमें न तो कोई परिवर्तन होता है और न ही वह ऐसी छाया है जो बदलती रहती है।

हे प्रभु, तू भला और क्षमा करनेवाला है,

और जितने तुझे पुकारते हैं

उन सब के लिए तू अति करुणामय है।

वह तो प्यासे को संतुष्‍ट करता है,

और भूखे को उत्तम पदार्थों से तृप्‍त करता है।

परंतु मैं तेरे सामर्थ्य का गीत गाऊँगा,

और भोर को तेरी करुणा का जय जयकार करूँगा,

क्योंकि तू मेरा ऊँचा गढ़ है,

और संकट के समय मेरा शरणस्थान है।

अपना बोझ यहोवा पर डाल दे

और वही तुझे संभालेगा;

वह धर्मी को कभी टलने नहीं देगा।

वह तेरे पैर को फिसलने न देगा;

तेरा रक्षक कभी न ऊँघेगा।

Integridade e confiança

Eu sou o Alfa e o Ômega — Deus é o mesmo ontem, hoje e sempre. Fiel em o que realizou e realizará por cada filho.

प्रभु परमेश्‍वर, जो है, जो था, जो आने वाला है, और जो सर्वशक्‍तिमान है, यह कहता है,"मैं ही अल्फ़ा और ओमेगाहूँ।"

मनुष्य का दयालु होना शोभनीय है;

और झूठा होने से उत्तम निर्धन होना है।

जो बातों को इधर-उधर करता फिरता है वह भेद प्रकट करता है,

परंतु विश्‍वासयोग्य मनुष्य बात को छिपाए रखता है।

सीधे लोगों की खराई उनकी अगुवाई करती है,

परंतु कपटियों का कपट उन्हीं का नाश कर देगा।

उसके स्वामी ने उससे कहा, ‘शाबाश, भले और विश्‍वासयोग्य दास! तू थोड़े में विश्‍वासयोग्य रहा; मैं तुझे बहुत वस्तुओं पर अधिकारी ठहराऊँगा। अपने स्वामी के आनंद में सहभागी हो।’

तुमने अब तक मेरे नाम से कुछ नहीं माँगा। माँगो तो तुम पाओगे, ताकि तुम्हारा आनंद पूरा हो जाए।

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-22_10-02-25-