Confiar no Senhor
Confiar no Senhor é a base de toda vida espiritual. A confiança em Deus nos livra do medo, nos dá paz e nos posiciona para receber as promessas divinas.
Confiar de todo coração
Confia no Senhor de todo o coração. Não te apoies em teu próprio entendimento — em todos os caminhos o reconheça.
तू अपनी समझ का सहारा न लेना,
वरन् सम्पूर्ण मन से यहोवा पर भरोसा रखनायहोवा पर भरोसा रखना: परमेश्वर की इच्छा में भरोसा रखना- सच्ची महानता का रहस्य अपनी सब चिन्ताओं, योजनाओं तथा भय से उभरना है। हम अपने स्वयं को अपना भाग्य विधाता समझते है तो अपनी ही समझ का सहारा लेते है। ।
उसी को स्मरण करके सब काम करना,
तब वह तेरे लिये सीधा मार्ग निकालेगा।
परमेश्वर हमारा रक्षक
जो परमप्रधान के छाए हुए स्थान में बैठा रहे,
वह सर्वशक्तिमान की छाया में ठिकाना पाएगा।
मैं यहोवा के विषय कहूँगा, "वह मेरा शरणस्थान और गढ़ है;
वह मेरा परमेश्वर है, जिस पर मैं भरोसा रखता हूँ"
वह तो तुझे बहेलिये के जाल से,
और महामारी से बचाएगावह तो तुझे बहेलिये के जाल से, और महामारी से बचाएगा: पक्षियों को पकड़नेवाला जाल यहाँ कहने का अर्थ है कि परमेश्वर उसे दुष्टों के उद्देश्यों से बचाएगा। ;
वह तुझे अपने पंखों की आड़ में ले लेगा,
और तू उसके परों के नीचे शरण पाएगा;
उसकी सच्चाई तेरे लिये ढाल और झिलम ठहरेगी।
परमेश्वर अपने लोगों का बल
जो यहोवा पर भरोसा रखते हैं,
वे सिय्योन पर्वत के समान हैं,
जो टलता नहीं, वरन् सदा बना रहता है।
जिस प्रकार यरूशलेम के चारों ओर पहाड़ हैं,
उसी प्रकार यहोवा अपनी प्रजा के चारों
ओर अब से लेकर सर्वदा तक बना रहेगाउसी प्रकार यहोवा अपनी प्रजा के चारों ओर अब से लेकर सर्वदा तक बना रहेगा: जिस प्रकार यरूशलेम पहाड़ों के मध्य सुरक्षित है उसी प्रकार परमेश्वर की प्रजा परमेश्वर की सुरक्षा में है। ।
वह बुरे समाचार से नहीं डरता;
उसका हृदय यहोवा पर भरोसा रखने से स्थिर रहता है।
यहोवा पर भरोसा रख,
और भला कर; देश में बसा रह,
और सच्चाई में मन लगाए रह।
यहोवा को अपने सुख का मूल जान,
और वह तेरे मनोरथों को पूरा करेगा। (मत्ती 6:33)
अपने मार्ग की चिन्ता यहोवा पर छोड़अपने मार्ग की चिन्ता यहोवा पर छोड़: यहाँ विचार ऐसा है कि भारी बोझ को अपने ऊपर से लुढ़काकर दूसरे पर कर दें या परमेश्वर पर डाल दें, वह उठा लेगा।;
और उस पर भरोसा रख,
वही पूरा करेगा।
और वह तेरा धर्म ज्योति के समान,
और तेरा न्याय दोपहर के उजियाले के
समान प्रगट करेगा।
और तेरे नाम के जाननेवाले तुझ पर भरोसा रखेंगे,
क्योंकि हे यहोवा तूने अपने खोजियों को त्याग नहीं दिया।
Segurança em Deus
Bem-aventurado o homem que confia no Senhor. Ele é como árvore plantada junto às águas — não temerá quando vier o calor.
"धन्य है वह पुरुष जो यहोवा पर भरोसा रखता है, जिसने परमेश्वर को अपना आधार माना हो। वह उस वृक्ष के समान होगा जो नदी के किनारे पर लगा हो और उसकी जड़ जल के पास फैली हो; जब धूप होगी तब उसको न लगेगी, उसके पत्ते हरे रहेंगे, और सूखे वर्ष में भी उनके विषय में कुछ चिन्ता न होगी, क्योंकि वह तब भी फलता रहेगा।"
यहोवा पर सदा भरोसा रख, क्योंकि प्रभु यहोवा सनातन चट्टान है।
देखो "परमेश्वर मेरा उद्धार है, मैं भरोसा रखूँगा और न थरथराऊँगा; क्योंकि प्रभु यहोवा मेरा बल और मेरे भजन का विषय है, और वह मेरा उद्धारकर्ता हो गया है।" (भज. 118:14, निर्ग. 15:2)
हे सेनाओं के यहोवा,
क्या ही धन्य वह मनुष्य है, जो तुझ पर भरोसा रखता है!
किसी को रथों पर, और किसी को घोड़ों पर भरोसा है,
परन्तु हम तो अपने परमेश्वर यहोवा ही का नाम लेंगे। (भज. 33:16,17)
वे तो झुक गए और गिर पड़ेवे तो झुक गए और गिर पड़े: अर्थात्, जो रथ और घोड़ों पर भरोसा करते हैं। यहाँ निश्चय ही उन बैरियों का संदर्भ है जिनसे राजा युद्ध करने जाएगा।:
परन्तु हम उठे और सीधे खड़े हैं।
यहोवा की शरण लेना,
मनुष्य पर भरोसा रखने से उत्तम है।
यहोवा की शरण लेना,
प्रधानों पर भी भरोसा रखने से उत्तम है।
Não confiar no homem
Não temas — em ti confiarei. Melhor é confiar no Senhor do que confiar no homem ou nos príncipes.
परमेश्वर की सहायता से मैं उसके वचन की प्रशंसा करूँगा,
यहोवा की सहायता से मैं उसके वचन की प्रशंसा करूँगा।
मैंने परमेश्वर पर भरोसा रखा है, मैं न डरूँगा।
मनुष्य मेरा क्या कर सकता है?
परन्तु मैंने तो तेरी करुणा पर भरोसा रखा है;
मेरा हृदय तेरे उद्धार से मगन होगा।
परन्तु हे यहोवा, मैंने तो तुझी पर भरोसा रखा है,
मैंने कहा, "तू मेरा परमेश्वर है।"
क्या ही धन्य है वह पुरुष,
जो यहोवा पर भरोसा करता है,
और अभिमानियों और मिथ्या की
ओर मुड़नेवालों की ओर मुँह न फेरता हो।
यीशु का अपने चेलों को सांत्वना देना
" तुम्हारा मन व्याकुल न होतुम्हारा मन व्याकुल न हो: यीशु ने जो उन्हें छोड़कर जाने की बात कहीं थी उस पर शिष्य बहुत व्याकुल हो रहे थे , तुम परमेश्वर पर विश्वास रखते हो मुझ पर भी विश्वास रखो।