Publicidade

Consolador

Por Bíblia Online

O Espírito Santo é o Consolador prometido por Jesus. Ele consola os aflitos, fortalece os fracos e nos assegura que nunca estaremos sós.

O Consolador prometido

Jesus prometeu: Eu rogarei ao Pai e Ele vos dará outro Consolador para que fique convosco para sempre.

और मैं पिता से विनती करूँगा, और वह तुम्हें एक अन्य सहायक देगा कि वह सदा तुम्हारे साथ रहे,

मैं तुम्हें अनाथ नहीं छोड़ूँगा, मैं तुम्हारे पास आऊँगा।

परंतु सहायक अर्थात् पवित्र आत्मा जिसे पिता मेरे नाम से भेजेगा, तुम्हें सब बातें सिखाएगा और जो बातें मैंने तुमसे कहीं, वह सब तुम्हें स्मरण कराएगा।

"जब वह सहायक आएगा जिसे मैं पिता की ओर से तुम्हारे पास भेजूँगा, अर्थात् सत्य का आत्मा जो पिता की ओर से आता है, तब वह मेरे विषय में साक्षी देगा;

परंतु मैं तुमसे सच कहता हूँ, मेरा चला जाना तुम्हारे लिए लाभदायक है। क्योंकि यदि मैं नहीं जाऊँगा, तो तुम्हारे पास सहायक नहीं आएगा; परंतु यदि मैं जाऊँगा, तो उसे तुम्हारे पास भेजूँगा।

Consolo divino

Bendito seja o Deus de toda consolação. Ele nos consola em toda tribulação e enxuga toda lágrima de nossos olhos.

धन्य है परमेश्‍वर और हमारे प्रभु यीशु मसीह का पिता, जो दयालु पिता और समस्त शांति का परमेश्‍वर है। वह हमारे हर क्लेश में हमें शांति देता है, ताकि हम उस शांति के कारण जो हमें परमेश्‍वर से मिलती है, उन्हें भी शांति दे सकें जो किसी प्रकार के क्लेश में हों;

क्योंकि जैसे मसीह के दुःख हममें बहुतायत से हैं वैसे ही हमारी शांति भी मसीह के द्वारा बहुतायत से है।

अब धीरज और प्रोत्साहन का परमेश्‍वर, तुम्हें मसीह यीशु के अनुसार आपस में मन की एकता दे,

जब मेरे मन में बहुत सी चिंताएँ आती हैं,

तब तेरी दी हुई शांति से

मैं हर्षित हो जाता हूँ।

संकट में मैंने याह को पुकारा;

याह ने मुझे उत्तर दिया,

और मुझे चौड़े स्थान में पहुँचाया।

फिर वे कभी भूखे और प्यासे न होंगे, और न ही उन पर धूप और तपन पड़ेगी। क्योंकि मेमना, जो सिंहासन के मध्य है, उनकी रखवाली करेगा और उन्हें जीवन के जल के सोतों के पास ले जाएगा, और परमेश्‍वर उनकी आँखों से सब आँसुओं को पोंछ डालेगा।"

धन्य हैं वे जो शोक करते हैं,

क्योंकि वे सांत्वना पाएँगे।

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-22_10-02-25-