Coração quebrantado
Deus está perto dos que têm o coração quebrantado. A Bíblia consola os aflitos: o sacrifício que Deus aceita é o espírito quebrantado e um coração contrito — jamais desprezará.
यहोवा टूटे मनवालों के निकट रहता है,
और पिसे हुओं का उद्धार करता है।
टूटा मन परमेश्वर के योग्य बलिदान है;
हे परमेश्वर, तू टूटे और पिसे हुए
हृदय को तुच्छ नहीं जानता।
वह टूटे मनवालों को चंगा करता
और उनके घावों पर मरहम-पट्टी करता है।
चाहे मेरा शरीर और मन दोनों हार जाएँ,
फिर भी परमेश्वर सदा के लिए मेरे हृदय का बल
और मेरा भाग है।
"धन्य हैं वे जो मन के दीन हैं,
क्योंकि स्वर्ग का राज्य उन्हीं का है।
धन्य हैं वे जो शोक करते हैं,
क्योंकि वे सांत्वना पाएँगे।
धन्य हैं वे जो नम्र हैं,
क्योंकि वे पृथ्वी के उत्तराधिकारी होंगे।
क्योंकि जो दुःख परमेश्वर की इच्छा के अनुसार होता है, वह उद्धार के लिए ऐसा पश्चात्ताप उत्पन्न करता है जिसके लिए पछताना नहीं पड़ता; परंतु सांसारिक दुःख मृत्यु उत्पन्न करता है। अतः देखो, यह दुःख जो परमेश्वर की इच्छा के अनुसार हुआ उससे तुममें कितना उत्साह, अपने को निर्दोष सिद्ध करने की कितनी अभिलाषा, कितना रोष, कितना भय, कितनी लालसा, कितनी धुन और न्याय चुकाने की कितनी इच्छा उत्पन्न हुई है। तुमने हर बात में अपने आपको निर्दोष प्रस्तुत किया है।
परंतु उसने मुझसे कहा,"मेरा अनुग्रह तेरे लिए पर्याप्त है, क्योंकि मेरा सामर्थ्य निर्बलता में सिद्ध होता है।" अतः मैं बड़े हर्ष के साथ अपनी निर्बलताओं पर और भी अधिक गर्व करूँगा, ताकि मसीह का सामर्थ्य मुझ पर बना रहे।