Publicidade

Palavras de consolo

Por Bíblia Online

A Bíblia é repleta de palavras de consolo para os aflitos. Deus está perto dos que sofrem e promete enxugar toda lágrima, renovar a esperança e restaurar o coração partido.

Deus está conosco

O Senhor é refúgio e fortaleza. Mesmo no vale da sombra da morte, não precisamos temer — Ele está ao nosso lado para nos consolar.

चाहे मैं मृत्यु की अंधकार से भरी तराई में होकर चलूँ,

फिर भी हानि से न डरूँगा,

क्योंकि तू मेरे साथ रहता है;

तेरी छड़ी और तेरी लाठी से मुझे शांति मिलती है।

यहोवा मेरी ज्योति और मेरा उद्धार है;

मैं किससे डरूँ?

यहोवा मेरे जीवन का दृढ़ गढ़ है;

मैं किससे भयभीत होऊँ?

यहोवा पिसे हुओं के लिए दृढ़ गढ़ है;

वह संकट के समय दृढ़ गढ़ है।

मैंने यहोवा से एक वर माँगा है,

मैं उसी के यत्‍न में लगा रहूँगा :

कि मैं जीवन भर यहोवा के भवन में ही वास करूँ,

जिससे यहोवा की मनोहरता को निहारता रहूँ

और उसके मंदिर में उसका ध्यान करता रहूँ।

विपत्ति के दिन वह मुझे अपने मंडप में छिपा लेगा;

वह मुझे अपने तंबू के गुप्‍त स्थान में छिपा लेगा;

वह मुझे चट्टान पर चढ़ा देगा।

क्योंकि हे प्रभु यहोवा,

तू ही मेरी आशा है,

बचपन से मेरा भरोसा तुझी पर है।

Consolação e esperança

Deus consola os humildes e exalta os abatidos. Ele nunca nos desamparará.

अब स्वयं हमारा प्रभु यीशु मसीह और हमारा परमेश्‍वर पिता, जिसने हमसे प्रेम रखा और अनुग्रह के द्वारा हमें अनंत शांति और उत्तम आशा दी है,

Descanso e renovação

Bem-aventurados os que choram, pois serão consolados. A Bíblia nos convida a descansar nos braços do Pai e encontrar paz para a alma.

धन्य हैं वे जो शोक करते हैं,

क्योंकि वे सांत्वना पाएँगे।

इसलिए परमेश्‍वर के बलवंत हाथ के नीचे दीनता से रहो, ताकि वह तुम्हें उचित समय पर ऊँचा उठाए। अपनी सारी चिंता उसी पर डाल दो, क्योंकि वह तुम्हारा ध्यान रखता है।

मुझे अपनी भलाई का कोई चिह्‍न दिखा,

जिसे देखकर मेरे बैरी लज्‍जित हों;

क्योंकि हे यहोवा, तूने स्वयं मेरी सहायता की

और मुझे शांति दी है।

मुझे अपनी करुणा से शांति दे,

क्योंकि तूने अपने दास को ऐसा ही वचन दिया है।

जब तू लेटेगा, तो भयभीत न होगा;

जब तू लेटेगा, तो तुझे मीठी नींद आएगी।

प्रत्येक बात का एक नियुक्‍त समय है। आकाश के नीचे प्रत्येक कार्य का एक समय है :

जन्म का समय, और मृत्यु का भी समय;

बोने का समय, और बोए हुए को

उखाड़ने का भी समय;

घात करने का समय,

और स्वस्थ करने का भी समय;

गिराने का समय,

और बनाने का भी समय;

रोने का समय,

और हँसने का भी समय;

छाती पीटने का समय,

और नाचने का भी समय;

पत्थर फेंकने का समय,

और पत्थर बटोरने का भी समय;

गले लगाने का समय,

और गले लगाने से रुकने का भी समय;

ढूँढ़ने का समय,

और खो देने का भी समय;

रख लेने का समय,

और फेंक देने का भी समय;

फाड़ने का समय, और सीने का भी समय;

चुप रहने का समय,

और बोलने का भी समय;

प्रेम करने का समय,

और बैर करने का भी समय;

युद्ध का समय,

और शांति का भी समय।

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-20_17-16-08-