Publicidade

Deus é nosso refúgio

Por Bíblia Online

Deus é nosso refúgio e fortaleza, socorro bem presente nas angústias. Quando o mundo treme, o crente encontra paz sob as asas do Altíssimo.

Refúgio e fortaleza

Deus é nosso refúgio e fortaleza. Quem habita no abrigo do Altíssimo descansa à sombra do Todo-Poderoso.

परमेश्‍वर हमारा शरणस्थान और बल है,

संकट में अति सहज से मिलनेवाला सहायक।

जो परमप्रधान की शरण में वास करता है,

वह सर्वशक्‍तिमान की छाया में ठिकाना पाएगा।

मैं यहोवा के विषय में कहूँगा,

"वह मेरा शरणस्थान और दृढ़ गढ़ है;

वह मेरा परमेश्‍वर है,

मैं उस पर भरोसा रखता हूँ।"

वह तुझे बहेलिए के जाल से

और महामारी से बचाएगा।

वह तुझे अपने परों से ढाँप लेगा,

और तू उसके पंखों तले शरण पाएगा;

उसकी सच्‍चाई ढाल और झिलम ठहरेगी।

हे यहोवा, हे मेरे बल,

मैं तुझसे प्रेम करता हूँ।

यहोवा मेरी चट्टान,

और मेरा गढ़ और मेरा छुड़ानेवाला है।

मेरा परमेश्‍वर, मेरी चट्टान है,

जिसमें मैं शरण लेता हूँ।

वही मेरी ढाल और मेरे उद्धार का सींग,

और मेरा दृढ़ गढ़ है।

मैं यहोवा को, जो स्तुति के योग्य है, पुकारूँगा;

और मैं अपने शत्रुओं से बचाया जाऊँगा।

हे परमेश्‍वर, मुझे सुरक्षित रख;

क्योंकि मैं तेरी शरण में आता हूँ।

यहोवा मेरी ज्योति और मेरा उद्धार है;

मैं किससे डरूँ?

यहोवा मेरे जीवन का दृढ़ गढ़ है;

मैं किससे भयभीत होऊँ?

जब कुकर्मियों ने जो मेरे विरोधी और मेरे शत्रु थे,

मुझे खा डालने के लिए मुझ पर चढ़ाई की,

तो वे ठोकर खाकर गिर पड़े।

चाहे सेना मेरे विरुद्ध छावनी डाले,

फिर भी मेरा हृदय भयभीत न होगा।

चाहे मेरे विरुद्ध युद्ध भी छिड़ जाए,

फिर भी मैं आश्‍वस्त रहूँगा।

हे यहोवा, मैं तेरी शरण में आया हूँ;

मुझे कभी लज्‍जित न होने दे।

अपनी धार्मिकता के द्वारा मुझे छुड़ा ले!

अपना कान मेरी ओर लगा;

मुझे तुरंत छुड़ा ले!

तू मेरे लिए शरण की चट्टान

और मुझे बचाने के लिए दृढ़ गढ़ बन!

तू ही मेरी चट्टान और मेरा दृढ़ गढ़ है;

अपने नाम के निमित्त मेरी अगुवाई कर,

और मेरा मार्गदर्शन कर।

तू मुझे उस जाल में से निकाल

जिसे उन्होंने मेरे लिए बिछाया है,

क्योंकि तू मेरा दृढ़ गढ़ है।

मैं अपनी आत्मा तेरे हाथ में सौंपता हूँ;

हे यहोवा, सत्य के परमेश्‍वर,

तूने मुझे दाम देकर छुड़ा लिया है।

तू मेरे लिए शरण की चट्टान बन,

जहाँ मैं नित्य शरण ले सकूँ;

तूने मेरे उद्धार की आज्ञा दी है,

क्योंकि तू मेरी चट्टान और मेरा दृढ़ गढ़ है।

Proteção e segurança

O Senhor é a minha rocha e a minha fortaleza. Melhor é confiar no Senhor do que confiar no homem.

यहोवा की शरण लेना,

मनुष्य पर भरोसा रखने से उत्तम है।

यहोवा की शरण लेना,

प्रधानों पर भरोसा रखने से भी उत्तम है।

हे मेरे मन, शांति से परमेश्‍वर की प्रतीक्षा कर,

क्योंकि मेरी आशा उसी से है।

वही मेरी चट्टान और मेरा उद्धार है;

वह मेरा ऊँचा गढ़ है,

मैं न डगमगाऊँगा।

मेरे उद्धार और मेरी महिमा का आधार परमेश्‍वर है;

परमेश्‍वर मेरी दृढ़ चट्टान और मेरा शरणस्थान है।

हे लोगो, हर समय परमेश्‍वर पर भरोसा रखो;

उसके सामने अपने हृदय को उंडेल दो;

परमेश्‍वर हमारा शरणस्थान है। सेला।

हे मेरे बल, मैं तेरा भजन गाऊँगा,

क्योंकि हे परमेश्‍वर, तू मेरा ऊँचा गढ़

और मेरा करुणामय परमेश्‍वर है।

हे प्रभु, तू पीढ़ी से पीढ़ी तक हमारा निवासस्थान रहा है।

पर्वतों को उत्पन्‍न‍ करने से पहले,

या इससे पहले कि तू पृथ्वी

और जगत की सृष्‍टि करता,

अनादिकाल से अनंतकाल तक तू ही परमेश्‍वर है।

यहोवा पिसे हुओं के लिए दृढ़ गढ़ है;

वह संकट के समय दृढ़ गढ़ है।

जो तेरे नाम को जानते हैं,

वे तुझ पर भरोसा रखेंगे,

क्योंकि हे यहोवा, तूने अपने खोजियों को त्याग नहीं दिया है।

हे परमेश्‍वर, तेरी करुणा कितनी अनमोल है!

मनुष्य की संतान तेरे पंखों की छाया में शरण लेती है।

Em todo tempo

O Senhor é bom e é fortaleza no dia da angústia. A torre forte do nome do Senhor protege os seus em toda circunstância.

यहोवा का भय माननेवाले को दृढ़ भरोसा प्राप्‍त होता है,

और उसकी संतान को शरणस्थान मिलता है।

यहोवा का मार्ग खरे मनुष्य के लिए तो दृढ़ गढ़,

परंतु अनर्थकारियों के लिए विनाश है।

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-22_10-02-25-