Pular para o conteúdo
Publicidade

Genesis 17

ख़तने की वाचा

1 जब अब्राम निन्यानवे वर्ष का हुआ, तो यहोवा ने उसे दर्शन देकर कहा, "मैं सर्वशक्‍तिमान ईश्‍वर हूँ। तू मेरे सम्मुख चल और सिद्ध होता जा। 2 मैं अपने और तेरे बीच अपनी वाचा बाँधूँगा, और तुझे बहुत अधिक बढ़ाऊँगा।"

3 तब अब्राम ने मुँह के बल गिरकर उसे दंडवत् किया, और परमेश्‍वर उससे यह कहकर बातें करने लगा, 4 "देख, मैंने तेरे साथ वाचा बाँधी है, और तू बहुत सी जातियों का मूलपिता होगा। 5 अब से तेरा नाम अब्राम17:5 अर्थात् महान पिता नहीं, बल्कि अब्राहम17:5 अर्थात् बहुतों का पिता होगा; क्योंकि मैं तुझे बहुत सी जातियों का मूलपिता ठहराऊँगा। 6 मैं तुझे अत्यंत फलवंत करूँगा, और तुझे जाति-जाति का मूल बनाऊँगा, और तेरे वंश में राजा उत्पन्‍न‍ होंगे। 7 और मैं तेरे साथ, और तेरे बाद तेरे वंश के साथ पीढ़ी से पीढ़ी तक की अपनी सदाकाल की वाचा बाँधूँगा कि मैं तेरा और तेरे बाद तेरे वंश का भी परमेश्‍वर ठहरूँ। 8 मैं तुझे और तेरे बाद तेरे वंश को यह सारा कनान देश, जिसमें तू परदेशी होकर रहता है, निज भूमि के रूप में सदाकाल के लिए दे दूँगा; और मैं उनका परमेश्‍वर होऊँगा।"

9 फिर परमेश्‍वर ने अब्राहम से कहा, "तू मेरी वाचा का पालन करना, और तेरे बाद तेरे वंशज भी अपनी-अपनी पीढ़ी में उसका पालन करें। 10 मेरे और तेरे बीच तथा तेरे बाद तेरे वंशजों के साथ बंधी मेरी वाचा जिसका पालन तुम्हें करना है, वह यह है : तुममें से प्रत्येक पुरुष का ख़तना हो। 11 तुम्हारी खलड़ी का ख़तना किया जाए; और यह मेरे और तुम्हारे बीच बंधी वाचा का चिह्‍न होगा। 12 पीढ़ी से पीढ़ी तक तुम्हारे बीच आठ दिन के प्रत्येक लड़के का ख़तना किया जाए; चाहे वह तुम्हारे घर में उत्पन्‍न हुआ दास हो या किसी परदेशी से दाम देकर खरीदा गया हो और तेरे वंश का न हो। 13 जो दास तेरे घर में उत्पन्‍न हुआ हो या दाम देकर खरीदा गया हो उसका ख़तना अवश्‍य किया जाए। इस प्रकार तुम्हारी देह में मेरी वाचा सदाकाल की वाचा के समान होगी। 14 पर जिस पुरुष का ख़तना नहीं किया गया हो उसे अपने लोगों में से नष्‍ट किया जाए, क्योंकि उसने मेरी वाचा को तोड़ा है।"

15 फिर परमेश्‍वर ने अब्राहम से कहा, "तू अपनी पत्‍नी को अब सारै कहकर न पुकारना, बल्कि उसका नाम सारा17:15 अर्थात् राजकुमारी होगा। 16 मैं उसे आशिष दूँगा, और उसके द्वारा निश्‍चय तुझे एक पुत्र दूँगा। मैं उसे आशिष दूँगा, और वह जाति-जाति की मूलमाता होगी; और उससे राज्य-राज्य के राजा उत्पन्‍न होंगे।"

17 तब अब्राहम मुँह के बल गिरा और मन ही मन यह सोचकर हँसा, "क्या सौ वर्ष का पुरुष भी संतान उत्पन्‍न कर सकता है? और क्या नब्बे वर्ष की सारा संतान को जन्म दे सकती है?" 18 और अब्राहम ने परमेश्‍वर से कहा, "इश्माएल पर तेरी कृपादृष्‍टि बनी रहे, यही बहुत है।"

19 तब परमेश्‍वर ने कहा, "नहीं! तेरी पत्‍नी सारा से ही तेरे लिए एक पुत्र उत्पन्‍न होगा, और तू उसका नाम इसहाक रखना। मैं उसके साथ वाचा बाँधूँगा जो सदाकाल की वाचा होगी और उसके बाद उसके वंश के लिए भी होगी। 20 इश्माएल के विषय में भी मैंने तेरी प्रार्थना सुनी है। देख, मैं उसे भी आशिष दूँगा, और उसे फलवंत करूँगा और उसे बहुत अधिक बढ़ाऊँगा। वह बारह प्रधानों का पिता होगा, और मैं उससे एक बड़ी जाति बनाऊँगा। 21 परंतु मैं अपनी वाचा इसहाक ही के साथ बाँधूँगा, जो अगले वर्ष के इसी नियुक्‍त समय पर सारा से उत्पन्‍न होगा।" 22 तब परमेश्‍वर ने अब्राहम से बातें करना समाप्‍त किया और उसके पास से ऊपर चला गया।

23 फिर अब्राहम ने अपने पुत्र इश्माएल को, और जितने दास उसके घर में उत्पन्‍न हुए थे, और जितने दाम देकर खरीदे गए थे, अर्थात् उसके घर में जितने पुरुष थे उन सब को लेकर उसी दिन परमेश्‍वर के वचन के अनुसार उनका ख़तना किया। 24 जब अब्राहम का ख़तना हुआ तब वह निन्यानवे वर्ष का था। 25 और जब उसके पुत्र इश्माएल का ख़तना हुआ तब उसकी आयु तेरह वर्ष थी। 26 अब्राहम और उसके पुत्र इश्माएल दोनों का ख़तना एक ही दिन हुआ। 27 अब्राहम के साथ ही उसके घर के सब पुरुषों का भी ख़तना हुआ, चाहे वह घर में उत्पन्‍न हुआ दास हो या किसी परदेशी से दाम देकर खरीदा गया हो।

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.