Domínio próprio
O domínio próprio é fruto do Espírito e marca de maturidade espiritual. A Bíblia ensina que quem governa o próprio espírito é melhor do que quem conquista uma cidade.
Fruto do Espírito
O fruto do Espírito inclui domínio próprio. A graça de Deus nos ensina a viver de maneira sóbria e justa neste mundo.
परंतु आत्मा का फल प्रेम, आनंद, शांति, धैर्य, कृपा, भलाई, विश्वासयोग्यता, नम्रता और संयम है। ऐसी बातों के विरुद्ध कोई व्यवस्था नहीं है।
परमेश्वर का अनुग्रह सब मनुष्यों के उद्धार के लिए प्रकट हुआ है, और हमें सिखाता है कि हम अभक्ति और सांसारिक अभिलाषाओं का इनकार करके इस युग में संयम, धार्मिकता और भक्ति का जीवन बिताएँ, और उस धन्य आशा की अर्थात् अपने महान परमेश्वर और उद्धारकर्ता, यीशु मसीह के महिमा में प्रकट होने की प्रतीक्षा करते रहें,
क्योंकि परमेश्वर ने हमें भय की नहीं बल्कि सामर्थ्य, प्रेम और संयम की आत्मा दी है।
इसी कारण पूरा प्रयत्न करो कि अपने विश्वास में सद्गुण, सद्गुण में ज्ञान, और ज्ञान में संयम, और संयम में धीरज, और धीरज में भक्ति, और भक्ति में भाईचारे की प्रीति और भाईचारे की प्रीति में प्रेम बढ़ाते जाओ।
Governar a si mesmo
Melhor é o que domina o seu espírito do que o que toma uma cidade. A cidade sem muros é o homem sem domínio próprio.
जो क्रोध करने में धीमा है वह वीर योद्धा से,
और जो अपने मन को वश में रखता है
वह नगर जीतनेवाले से भी उत्तम है।
जिस मनुष्य में आत्मसंयम नहीं होता,
वह ऐसे नगर के समान होता है
जिसकी शहरपनाह तोड़ दी गई हो।
मूर्ख अपने क्रोध को पूरी तरह से प्रकट करता है,
परंतु बुद्धिमान अपने क्रोध को शांत कर देता है।
जहाँ बातें बहुत होती हैं,
वहाँ पाप भी होता है,
परंतु जो अपनी जीभ पर नियंत्रण रखता है,
वह बुद्धिमान है।
क्या तुम नहीं जानते कि दौड़ के मैदान में दौड़ते तो सब हैं, परंतु पुरस्कार एक ही को मिलता है? अतः इस प्रकार दौड़ो कि तुम उसे प्राप्त कर सको। प्रतियोगिता में खेलनेवाला प्रत्येक खिलाड़ी सब बातों में संयम रखता है। वे तो नाश होनेवाले मुकुट को प्राप्त करने के लिए ऐसा करते हैं, परंतु हम उस मुकुट के लिए करते हैं जो अविनाशी है। इसलिए मैं दौड़ता हूँ पर लक्ष्यहीन के समान नहीं, मैं मुक्केबाज़ी करता हूँ परंतु हवा में मारनेवाले के समान नहीं; बल्कि मैं अपनी देह को ताड़ना देता और वश में लाता हूँ, कहीं ऐसा न हो कि दूसरों को तो प्रचार करूँ पर स्वयं अयोग्य ठहरूँ।
परंतु यदि उनमें संयम न हो तो वे विवाह कर लें, क्योंकि विवाह करना कामातुर रहने से अच्छा है।
तुम किसी ऐसी परीक्षा में नहीं पड़े हो जो मनुष्य के सहने से बाहर है। परमेश्वर विश्वासयोग्य है और वह तुम्हें सामर्थ्य से बाहर परीक्षा में पड़ने नहीं देगा, बल्कि परीक्षा के साथ-साथ बचने का उपाय भी करेगा कि तुम उसे सह सको।
Disciplina e vigilância
Sede sóbrios e vigilantes. O diabo anda em derredor como leão rugidor. A sobriedade nos protege e fortalece.
सचेत और जागते रहो। तुम्हारा विरोधी शैतान, गरजनेवाले सिंह के समान इस ताक में रहता है कि किसको फाड़ खाए। विश्वास में दृढ़ होकर उसका सामना करो और यह जान लो कि तुम्हारे भाई जो इस संसार में हैं, इसी प्रकार दुःख सह रहे हैं।
सब बातों का अंत निकट आ गया है। इसलिए संयमी बनो, और प्रार्थना के लिए सचेत रहो,
अतः जब मसीह ने शरीर में दुःख उठाया, तो तुम भी उसी अभिप्राय से अपने हथियार बाँध लो—क्योंकि जो शरीर में दुःख उठाता है वह पाप से छूट जाता है— ताकि शरीर में अपना शेष जीवन मनुष्यों की लालसाओं के अनुसार नहीं बल्कि परमेश्वर की इच्छा के अनुसार बिताओ। क्योंकि तुमने पहले ही बहुत समय गैरयहूदियों की इच्छा के अनुसार काम करने, कामुकता, लालसाओं, मतवालेपन, रंगरेलियों, पियक्कड़पन और घृणित मूर्तिपूजा में पड़कर गँवा दिया है। वे इस बात से चकित होते हैं कि तुम अब ऐसे भारी दुराचार में उनका साथ नहीं देते, और इसलिए वे तुम्हारी निंदा करते हैं; वे तो उसे अपना लेखा देंगे, जो जीवितों और मृतकों का न्याय करने को तैयार है।
और तुममें से प्रत्येक अपने-अपने पात्र को पवित्रता और आदर के साथ संभालना जाने, और उन गैरयहूदियों के समान कामुकता में नहीं, जो परमेश्वर को नहीं जानते हैं।
O senhorio de Cristo
Todo domínio pertence a Cristo. Ele é Senhor dos senhores e Rei dos reis — e nos capacita a viver em santidade.
हे यहोवा की सारी सृष्टि,
उसके राज्य के सब स्थानों में उसे धन्य कह।
हे मेरे मन, यहोवा को धन्य कह!
तेरा राज्य सदा-सर्वदा का राज्य है,
और तेरी प्रभुता पीढ़ी से पीढ़ी तक बनी रहती है।
उसी ने हमें अंधकार के वश से छुड़ाया और अपने प्रिय पुत्र के राज्य में ले आया, और उस पुत्र में हमें छुटकारा अर्थात् पापों की क्षमा मिलती है।
उसने मसीह में इस सामर्थ्य को तब प्रकट किया जब उसने उसे मृतकों में से जिलाया, और स्वर्गीय स्थानों में अपने दाहिनी ओर सब प्रधानता और अधिकार और सामर्थ्य और प्रभुता और प्रत्येक उस नाम से ऊपर बैठाया, जो न केवल इस युग में बल्कि आने वाले युगों में भी लिया जाएगा
हमारी नागरिकता तो स्वर्ग की है, जहाँ से हम उद्धारकर्ता प्रभु यीशु मसीह के आने की उत्सुकतापूर्वक प्रतीक्षा करते हैं। वह अपने उस सामर्थ्य के द्वारा जिससे वह सब वस्तुओं को अपने अधीन भी कर सकता है, हमारी दीन-हीन देह को बदलकर अपनी महिमामय देह के अनुरूप बना देगा।
क्योंकि हम यह जानते हैं कि मसीह मृतकों से जी उठकर फिर कभी न मरेगा; उस पर फिर कभी मृत्यु की प्रभुता न होगी।
और जो शारीरिक हैं वे परमेश्वर को प्रसन्न नहीं कर सकते।
परंतु यदि परमेश्वर का आत्मा तुममें वास करता है, तो तुम शारीरिक नहीं बल्कि आत्मिक हो। यदि किसी में मसीह का आत्मा नहीं, तो वह मसीह का नहीं है।
और जैसे आदम में सब मरते हैं, वैसे ही मसीह में सब को जीवन दिया जाएगा। परंतु हर एक अपनी-अपनी बारी से : पहला फल मसीह, फिर मसीह के आगमन पर उसके लोग। इसके बाद जब वह सारी प्रधानता और सारे अधिकार और सामर्थ्य का अंत करके राज्य को परमेश्वर पिता के हाथों में सौंप देगा तो अंत होगा; क्योंकि जब तक वह अपने सब शत्रुओं को अपने पैरों तले न कर ले, उसका राज्य करना अवश्य है।